फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रागनी में लेघां, कैरू और समूह नृत्य में लोहानी प्रथम

Mon, 26 Aug 2024 02:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघां में खंडस्तरीय सांस्कृतिक कला उत्सव प्रतियोगिता हुई। इसमें डीईईओ संतोष नागर मुख्य अतिथि रहीं। नोडल अधिकारी और प्राचार्य महेंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

जिला संयोजक संजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कैरू खंड के आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के कक्षा छठी से आठवीं कनिष्ठ वर्ग एकल नृत्य में जीएसएस लेघां प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय हेतमपुरा द्वितीय, राजकीय उच्च विद्यालय मनसरबास तृतीय रहा।
समूह नृत्य में पीएमश्री जीएसएस लेघां पहले, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा दूसरे स्थान पर रहा। रागनी में पीएमश्री जीएसएस लेघां पहले, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हेतमपुरा दूसरे, राजकीय उच्च विद्यालय मनसरबास तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कक्षा नौवीं से बारहवीं वरिष्ठ वर्ग एकल नृत्य में पहले स्थान पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू, दूसरे स्थान पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लोहानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघां ने तीसरे स्थान पाया। रागनी में राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय कैरू ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहानी दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हेतमपुरा ने तीसरा स्थान पाया।
समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहानी ने पहला, राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय कैरू ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हेतमपुरा ने तीसरा, पीएमश्री जीएसएस लेघां ने सांत्वना पुरस्कार पाया। स्किट में राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय कैरू ने पहला, पीएमश्री जीएसएस लेघां ने दूसरा स्थान पाया। संगीत गायन में पीएमश्री जीएसएस लेघां के छात्र रौनक अव्वल रहे। इस मौके पर प्राचार्य भगत सिंह कोठारी, नोडल अधिकारी महेंद्र, प्राचार्य मदन तवर, प्राचार्य रणबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें