फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का व्याख्यान कार्यक्रम 10 को

Sat, 03 May 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विश्व मातृत्व दिवस पर नशा मुक्त समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका विषय पर 10 और 11 मई को व्याख्यान कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में नशामुक्ति मेडिसिन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें अनुभवी चिकित्सक नशा रोगियों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन

बहल केंद्र संचालिका राजयोगिनी शकुंतला ने बताया कि समाज में नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए समाज के हर एक नागरिक को जागरूक होना होगा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर नशामुक्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में 11 मई को केंद्र में नशामुक्ति अभियान में महिलाओं की भूमिका नाम से व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें महिलाओं को उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएसपी सिवानी जयभगवान मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सरपंच साधूराम पनिहार विशिष्ट अतिथि होंगे। शिविर में चिकित्सक डॉ. बीके रामकुमार रोगियों का इलाज करेंगे व परामर्श देंगे।
विज्ञापन


रितु लांबा का हुआ सीजीएसटी हवलदार के पद पर चयन

जूई। एसएल इंटरनेशनल स्कूल खेल मैदान में अभ्यास करने वाले युवा हेल्थ क्लब से रितु का चयन सीजीएसटी हवलदार के पद पर हुआ है। शनिवार को रितु ने खेल मैदान पर पहुंच कर सभी बच्चों को मिठाई खिलाई व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वहीं इस मौके पर रितु को सम्मानित भी किया गया। कोच आजाद सिंह रापड़िया ने कहा कि रीतू शुरू से ही पढ़ाई व खेलों में अव्वल रहती थी। उसने पहले ही प्रयास में सीजीएसटी हवलदार में भर्ती होकर अपनी प्रतिभा को दिखाया है। इस मौके पर अशोक लांबा, राकेश लांबा, गीगा लांबा, मीनू लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें