फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोरवेल से मोटर निकालते समय किसान की मौत

Sat, 03 May 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। खरकड़ी माखवान में खेत में बने बोरवेल से मोटर निकालते समय किसान को करंट लग गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरकड़ी माखवान निवासी किसान राकेश (42) अपने खेत में बने बोरवेल से शनिवार सुबह मोटर निकाल रहा था। मोटर निकालते समय अचानक करंट लग गया। करंट लगने के बाद किसान बेहोश हो गया। बेहोशी की हालात में किसान को मौके पर मौजूद पिता अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

कार की टक्कर से बुजुर्ग घायल, केस दर्ज

लोहारू। दो दिन पहले लोहारू भिवानी मुख्य मार्ग पर एक कार की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी आत्माराम (70) ने बताया कि वह किसी काम से ढिगावा गया था। लोहारू-भिवानी मुख्य सड़क पर वह बिजली बोर्ड की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे लोहारू सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें