भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक कक्षा यानी यूजी कोर्सों के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें शामिल विद्यार्थी मंगलवार तक फीस जमा कर सकते हैं। मंगलवार तक फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग तक इंतजार करना पड़ेगा। दूसरी सूची 11 जुलाई को जारी की जाएगी।
दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2024-25 में कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया तीन जून से 30 जून तक चलाई गई थी। शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। पहली सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी मंगलवार तक फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं। किसी कारणवश मंगलवार तक फीस जमा न कर पाने वाले विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग का इंतजार करना पड़ेगा।
पहली सूची जारी होने के बाद कई कोर्सों में दूसरी सूची नहीं लगेगी। कारण यह कि इन कोर्सों की तुलना में विद्यार्थियों का रुझान परंपरागत कोर्सों की तरफ ज्यादा होता है। इसलिए कई विद्यार्थियों ने कई महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। उनका मानना है कि जहां भी उन्हें बेहतर कोर्स में प्रवेश मिलेगा, वह वहीं प्रवेश लेना पसंद करेंगे। भले ही इसके लिए उन्हें कई प्रवेश लेने के बावजूद सीट छोड़नी ही क्यों न पड़े।