फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीजी के कोर्सों में आवेदन की अंतिम तिथि आठ तक बढ़ी

Sun, 06 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्नातकोत्तर (पीजी) के कोर्सों में ऑनलाइन सेंट्रलाइज प्रक्रिया के तहत दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। अब पीजी के कोर्सों के लिए दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आठ अगस्त तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी आवेदन करने की अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया जा चुका है। इस बार अंतिम तिथि को आठ अगस्त करने का कारण नूंह में हुई घटना के कारण वहां पर लगाए गए इंटरनेट सर्विस सस्पेंशन को बताया गया है।
पांच अगस्त को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में इंटरनेट सेवाएं बाधित है। इसलिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी के कोर्सों में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि को आठ अगस्त कर दिया है। इससे पहले कई विश्वविद्यालयों के द्वारा यूजी कोर्सों के फाइनल ईयर की परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं करने पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को पांच अगस्त किया था।
विज्ञापन

एक अगस्त को शुरू होना था टीचिंग टर्म
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के द्वारा पीजी के कोर्सों में दाखिला के लिए सबसे पहले जारी किए गए नोटिस के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई। 28 को पहली मेरिट सूची जारी होनी थी और दाखिला लिए हुए बच्चों का एक अगस्त से टीचिंग टर्म शुरू होना था। लेकिन इससे पहले उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक कर दिया और फिर परीक्षा परिणाम जारी न होने का कारण देकर आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त कर दी थी। अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से मेरिट सूची व आगामी दाखिला प्रक्रिया के लिए भी नोटिस नहीं जारी किया गया है। बार-बार किन्हीं कारणों से बढ़ रही दाखिला प्रक्रिया के कारण टीचिंग टर्म के दिनों में कटौती होती जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को कम समय में ज्यादा पाठ्यक्रम को कवर करना पड़ेगा। जो भविष्य में विद्यार्थियों के लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है।
नूंह में हुई घटना के कारण उच्चतर शिक्षा निदेशालय के द्वारा पीजी के कोर्सों में आवेदन करने की अंतिम तिथि में फेरबदल किया गया है। अब विद्यार्थी आठ अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी विद्यार्थी को अगर दाखिला को लेकर कोई संशय रहता है तो इसके लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। इसमें दाखिला से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार गोयल, प्राचार्य, वैश्य महाविद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें