फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अलमारी फैक्टरी की टंकी में मिला लारवा, जारी किया नोटिस

Fri, 27 Sep 2024 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर सर्वे के दौरान पानी से भरे बर्तन को खाली करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को सिरसा रोड पर अलमारी फैक्टरी में सर्वे किया। टीम को यहां पर जांच के दौरान पानी की टंकी में लारवा मिला है। टीम फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बुखार पीड़ित तीन मजदूर भी मिले हैं, टीम ने इनके खून की स्लाइड भी बनाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें सिरसा रोड पर अन्य फैक्टरी में भी सर्वे करेंगी। सिविल सर्जन कार्यालय ने नगर परिषद को फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। जिले में डेंगू के अब तक 11 केस मिल चुके है। हालांकि डेंगू पॉजिटिव मरीजों की हालत ठीक है।
अस्पताल में शुरू हुए सीबीसी टेस्ट
नागरिक अस्पताल में वीरवार को सीबीसी टेस्ट एक बार फिर से शुरू हो गए हैं। दो दिन से सीबीसी टेस्ट बंद होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। बताया जा रहा है कि जांच के लिए मशीन में प्रयोग होने वाले सामान के न होने के चलते सीबीसी टेस्ट बंद किए गए थे। मौसम में बदलाव के चलते अस्पताल में रोजाना 200 से 225 मरीजों की सीबीसी जांच होती है।
विज्ञापन

दो हजार से ज्यादा घरों में मिल चुका है लारवा
जिले में सर्वे के दौरान दो हजार से ज्यादा घरों में लारवा मिल चुका है। विभाग की ओर से 10 सितंबर तक जिले में 1967 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों की माने तो सर्वे के दौरान इन दिनों कूलर की टंकी, पानी की टंकी में लारवा मिल रहा है। लोग दो से तीन दिन बाद पानी नहीं बदल रहे हैं।
जिले में डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें