फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से मकान खाली नहीं करवा सकते मकान मालिक, एक माह का किराया भी नहीं वसूलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन के दौरान किसी भी बेघर व बेसहारा व्यक्ति के समक्ष रहने व भोजन की समस्या नहीं आएगी। इसके लिए प्रशासन शहर के सभी प्रमुख संपर्क मार्गों पर शेल्टर होम स्थापित करेगा। यहां पर जरूरतमंद व्यक्तियों को न केवल आसरा भी मिलेगा बल्कि भोजन भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर राधा स्वामी सत्संग आश्रम ने अपने सभी आश्रमों को शेल्टर होम में तब्दील किया है।
विज्ञापन

जिला भिवानी में नियुक्त हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने रविवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान कही। बैठक में शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं ने प्रशासन की हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शहर में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
प्रधान सचिव ने कहा कि जहां भी शेल्टर होम बनाया जाएगा, वहां पर रहने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोई भी प्रवासी मजदूर बाहर नहीं जाएंगे। सरकार के आदेशानुसार जिला व प्रदेश की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। सरकार की ओर से बसों की व्यवस्था किए जाने बात केवल अफवाह है। प्रवासी मजदूर ऐसी अफवाहों पर विश्वास करके अपना स्थान न छोड़ें।
विज्ञापन

प्रधान सचिव महावीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों से मकान मालिक मकान खाली नहीं करवा सकते। इतना ही नहीं मकान मालिक मजदूरों से एक महीने का किराया भी नहीं वसूल करेंगे। यदि कोई मकान मालिक जबरदस्ती मकान खाली करवाता है या किराया वसूल करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। प्रधान सचिव ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले अधिकांश मजदूर दूसरे प्रदेशों से हैं। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर ईंट भट्ठों पर ही रहेेंगे और उनकी भोजन व पगार देने की जिम्मेदारी भट्ठा मालिकों की होगी। इसी प्रकार से औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की जिम्मेदारी संबंधित उद्योग के मालिकों की होगी। उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को उनकी पगार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें