फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी पर बिफरे छात्र

Sat, 22 Nov 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रावलधी स्थित आईटीआई के छात्रों ने रोडवेज बसों की किल्लत से परेशान होकर दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग पर जाम लगाया। बाद में तहसीलदार  और रोडवेज अधिकारियों ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रावलधी स्थित आईटीआई के छात्रों ने बसों की परेशानी के चलते सड़क मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। थोड़ी देर बाद ही सड़क पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। छात्र मनीष कुमार, विनोद, अक्षय, अनिल कुमार व राजकुमार कहना था कि रोडवेज बस चालक गांव रावलधी बस स्टैंड पर बसेें नहीं रोकते। इससे छात्रों को आईटीआई में समय पर पहुंचने में देर हो जाती है। इन छात्रों का कहना था कि रोडवेज बस की समय सारिणी भी ठीक नहीं है।

इन छात्रों ने आईटीआई से बस स्टैंड तक रोडवेज बसें चलाए जाने की भी मांग की। छात्रों का कहना था कि आईटीआई से बस स्टैंड काफी दूरी पर स्थित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को बस स्टैंड से आईटीआई तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं जबकि सभी छात्रों ने रोडवेज बस पास बनवा रखे हैं। निजी वाहन के जरिये पहुंचने में उन पर दोहरी आर्थिक मार पड़ती है।
विज्ञापन


अधिकारियों के समझाने पर माने
शुक्रवार सवेरे काफी संख्या में छात्र गांव रावलधी बस स्टैंड के समीप सड़क मार्ग पर एकत्र हुए तथा अवरोधक डालकर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार राजकुमार, रोडवेज विभाग से राजेश कुमार व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इन अधिकारियों ने मौके पर जाकर छात्रों को समझाया। छात्रों ने अधिकारियों के समक्ष गांव में हर बसें रोके जाने व आईटीआई तक अलग से बसेें चलाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने छात्रों की सभी समस्याआें का समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर छात्र जाम खोलने को राजी हुए। इस संबंध में चरखी दादरी रोडवेज जीएम धनराज कुंडू का कहना है कि चरखी दादरी डिपो की हर बस इस गांव में रूकती है। रोहतक डिपो की बसें नहीं रूकती हैं। उनका कहना है कि आईटीआई तक भी बसें लगा रखी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें