फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पीपलीवाली जोहड़ी जैन मुनि आश्रम के समीप एक व्यक्ति की हत्या मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने शराब पीने के दौरान मृतक कृष्ण के साथ किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद उसकी हत्या की वारदात कबूली है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में हनुमान गेट वासी सोनू ने बताया कि 31 मई को उसका भाई कृष्ण मजदूरी के लिए घर से सुबह गया था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो जैन मुनि आश्रम के समीप बगीची में उसका शव मिला, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस संबंध में सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। डीएसपी वीरेंद्र सिंह की टीम ने हत्या मामले में दो आरोपियों को बंसीलाल पार्क से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान नरेश उर्फ माइकल वासी हालुवास गेट व महेंद्र वासी हनुमान गेट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कृष्ण के साथ सुबह मजदूरी करने गए थे। शाम को लौटकर उन्होंने एक साथ शराब पी और इसी दौरान किसी बात को लेकर कृष्ण के साथ अनबन हो गई। इसी को लेकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयासों में जुटी है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्ण की हत्या के आरोपी उसी के साथ मेहनत मजदूरी करने वाले हैं। फिलहाल उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें