भिवानी। बवानीखेड़ा से तोशाम रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में तोशाम की राजीव कॉलोनी निवासी बलवान ने बताया कि वह सिवानी के सरकारी अस्पताल में अनुबंध आधार पर सफाई कर्मी है। उसका भाई राजल तीन बच्चों, दो लड़कों और एक लड़की का पिता है। राजल बवानीखेड़ा अनाजमंडी में मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे राजल अपनी बाइक पर बवानीखेड़ा अनाजमंडी में जा रहा था। उसके पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर राजल का साला बलियाली वासी अनिल भी जा रहा था। जब वो लियाली भी मेहनत मजदूरी के लिए अनाज मंडी बवानीखेडा जा रहा था जब मेरा भाई राजल बवानीखेडा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी तोशाम रोड पर पहुंचा तो बवानीखेडा की तरफ से आ रही अज्ञात गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लगी चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई गौरीशंकर घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लेकर आए। जांच अधिकारी एएसआई गौरीशंकर ने बताया कि मृतक राजल के भाई बलवान के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।