फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया, बीमा कंपनियों की कर दी : कुमारी शैलजा

विज्ञापन
128 फोटो बवानीखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन फौजी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करती ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसानों की आय तो दोगुना नहीं की मगर बीमा कंपनियों की आय दोगुना कर दी। जो किसानों को लूट रहे हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बलियाली में बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन फौजी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक दौरे कर रहे है और कुर्सियां खाली है। उन्होंने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी को भारी मतों से जीताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुमारी शैलजा ने जनसभा में इस बार भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होेंने यूपी के सीएम द्वारा लगाए आरोपों पर कहा कि भाजपा के पास बताने को कोई उपलब्धि नहीं। इसलिए ऐसी बातें करती है। उन्होंने भाजपा पर अपनी उपलब्धियां बताने की बजाय जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत बात करने और गलत नारे देने में माहिर है। इसलिए भाजपा 75 पार का नारा दे रही है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस को आतंकियों के पक्षधर वाली पार्टी होने के आरोप पर पलटवार किया और कहा कि भाजपा के पास बताने को कोई उपलब्धि नहीं। इसलिए भाजपा ऐसी बातें करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में 154 वा दे किए थे, अब उसे एक भी याद नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के सारे कर्जे माफ होंगे वहीं गरीबों को फायदा दिया जाएगा। बिजली बिल माफ किए जाएंगे और 300 यूनिट से ज्यादा का बिल आने पर रेट आधे किए जाएंगे। तीन सौ यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में विकास के साथ-साथ युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर विशेष फोकस रखा है। शैलजा ने अशोक तंवर द्वारा पार्टी छोड़ने और टिकटें बेचने के आरोपों को बड़ी ही सफाई से टाल दिया और कहा कि हम तो वर्कर हैं। हमारी ताकत तो हमारे वर्कर, नेतृत्व और पार्टी की नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि रामकिशन फौजी बहुत अच्छे नेता और इंसान हैं, जो इस बार बहुत बड़ी जीत दर्ज करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के साथ पहुंचे बजरंग गर्ग, डॉ. जयबीर गोयत ने भी अपने विचार रखे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने कहा कि मौका मिलने पर वे विकास करके दिखाएंगे। पिछले पांच साल में बवानीखेड़ा की अनदेखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें