फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण कॉलोनी में सांड़ों ने मचाया उत्पात

Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सांड़ों में हुई इलाके की लड़ाई से कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी मार्केट में हड़कंप मच गया। लड़ते सांड़ दो दुकानों में घुस गए। जिससे दुकानों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं सांड़ों ने लड़ाई के दौरान एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल को भी बुरी तरह तोड़ दिया। दुकानदारों ने रोष जताते हुए आए दिन नुकसान कर रहे इन सांड़ों की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे कृष्णा कॉलोजी सब्जीमंडी के पास माल गोदाम रोड पर दो सांड़ों में इलाके के लिए जंग हुई। लड़ाई के दौरान एक सांड़ ने दूसरे को उठाकर फेंक दिया जो मोबाइल की दुकान में जाकर गिरा। जिससे मोबाइल की दुकान का कांच का गेट टूट गया। साथ में खड़ी एक बाइक भी टूट गई। सांड़ों का आतंक यहीं नहीं थमा। लड़ते सांड़ कुछ दूरी पर जाकर एक अन्य दुकान में घुस गए। जिससे जूतों की इस दुकान का भी एक शीशा टूट गए। यहां दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी को सांड़ों ने तोड़ दिया। सांड़ों की लड़ाई से करीब 20-25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदारों ने किसी तरह सांड़ों पर पानी डाल व लाठियों से खदेड़ा। सांड़ों की लड़ाई से हुए नुकसान के बाद दुकानदारों ने एकत्रित होकर रोष जताया।
गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई
दुकानदार विंस ने बताया कि अचानक सांड़ दुकान के शीशे पर आकर गिरा और शीशे के टुकड़े अंदर कंप्यूटर, काउंटर पर टकराए। गनीमत रही कि किसी ग्राहक को चोट नहीं आई। सांड़ों ने एक बाइक को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


जूतों की दुकान चलाने वाले दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि स्कूटी तो आगे से पूरी तरह टूट गई है। दुकान के शोकेस का शीशा टूट गया है। काफी नुकसान हुआ है मगर यहां यह रोज की समस्या है। सांड़ों की लड़ाई में कभी किसी दुकानदार का नुकसान होता है तो कभी किसी का। इनकी कोई स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए।

परेशानी बने है साढ़े तीन हजार लावारिस पशु
शहर में साढ़े तीन हजार लावारिस पशु लोगों के लिए परेशानी बने है। 31 दिसंबर को सांड़ की टक्कर से स्कूटी सवार एक स्कूल संचालक अत्तर सिंह की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी अनेक हादसे लावारिस पशुओं के कारण हो चुके है। शहर की कृष्णा कॉलोनी, सब्जीमंडी के पास, अनाजमंडी, फैंसी चौक, नया बाजार, लघु सचिवालय के पास, पटेल नगर, हुडा पार्क के पास, महम रोड, दादरी गेट पर अक्सर ये सांड़ लड़ाई कर लोगों को नुकसान पहुंचाते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें