फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
घरों में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर भी लगातार आ रही है और मरीज लगातार ठीक हो रहे है। रविवार को सात मरीजों ने कोरोना से जंग जीती और कोई नया केस भी नहीं आया। अब तक जिले में 783 कोरोना पॉजिटिव हैं और 745 ठीक हो चुके हैं। अब 33 ही एक्टिव केस हैं। रविवार को भी 300 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि रविवार को जिले से कोरोना पॉजिटिव का कोई भी केस नहीं आया। जिलेवासियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और मुंह पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए। खांसी-जुकाम, बुखार, गले में तकलीफ होने पर चिकित्सक से जरूर जांच करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें