कोरोना संक्रमितों के लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 82 कोरोना संक्रमित आने के बाद वीरवार को भी छह पॉजिटिव सामने आए। वहीं अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1054 तक पहुंच गया है। वीरवार को आठ ने कोरोना को मात भी दी। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 893 तक पहुंच गया है। वीरवार को भी 900 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि दो नए कोरोना पॉजिटिव केसों में तोशाम से 49 वर्षीय व्यक्ति है। जिसकी डेरी है और दूध बेचता है। गोशाला मार्केट से 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आर्किटेक्ट है। जिसका घर पर ही ऑफिस है। वहीं वीरवार रात चार और पॉजिटिव मिले जिनमें हांसी गेट क्षेत्र से 25 वर्षीय महिला, गिरीराज कॉलोनी से 32 वषीय युवक, पुलिस लाइन से 32 वर्षीय युवक और शीतल कलेक्शन से 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन ने लोगों को सावधानी रखने, मास्क लगाने, सामुदायिक दूरी का ख्याल रखने का संदेश दिया।