फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में गए युवक पर चाकुओं से हमला, तीन नामजद पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दोस्त की शादी में गए एक युवक पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव धनाना द्वितीय निवासी अंकित ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। गत 14 जनवरी को वह अपने दोस्त नवनी की शादी में गया हुआ था। रात 11 बजे गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी डंडों से भी पिटाई की और बीच बचाव में आए युवकों को भी घायल कर दिया। आरोपी से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर तीन नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल होकर जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचा है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें