राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गोल्फ खेलने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा अब कुछ भी खेलें, उन्हें तो अब बस खेलना ही है। किरण ने कहा कि हुड्डा ने विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले रथ मंगला लिए थे जबकि जनता ने इन्हें पूरी तरह से नकार दिया। अच्छा होता कि वह चुपचाप बैठ जाते तो आज इनकी खिल्ली नहीं उड़ती।
विज्ञापन
सांसद किरण शनिवार को अपने पति स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की जयंती पर गोलागढ़ गांव पहुंची थीं। यहां समाधि स्थल पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर नमन किया। किरण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुरेंद्र अपनी बेटी श्रुति चौधरी को बड़ा नेता बनाना चाहते थे। ऐसे में वह आज जीवित होते तो मंत्री बनी श्रुति को देख बहुत खुश होते।
किरण ने कहा कि श्रुति के पास बहुत बड़ा सिंचाई विभाग है। उन्होंने कहा कि अधिकतम सिंचाई के लिए श्रुति अपने दादा बंसीलाल की तरह दिन-रात काम में लगी रहती हैं। इसलिए श्रुति भी काम के मामले में अपने दादा की तरह नाम कमाएंगी।