गांव पाथरवाली में ब्राह्मण समुदाय के हॉल कमरा का उद्घाटन करतीं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने शनिवार को गांव पाथरवाली को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक भवन, पक्की गलियां, व्यायामशाला, आधुनिक लाइब्रेरी, वाटर टैंक सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से गांववासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
इस अवसर पर किरण चौधरी ने कहा कि गांव का विकास ही सच्ची जनसेवा है। पाथरवाली को एक मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने किरण चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इस मौके पर शीशराम, चेयरमैन प्रदीप गोलागढ़, सुनील शास्त्री, सियाराम शर्मा, राजेश भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित रहे।