फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर बीवी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Thu, 11 Jul 2019 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति ने खुद की बीवी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में एक महिला के साथ मिलकर उसका जबरन गर्भपात करा दिया। यह खुलासा महिला पुलिस के समक्ष दी शिकायत में एक पीड़िता ने किया। महिला पुलिस थाने में महिला की शिकायत पर उसके पति, दोस्त व महिला सहित चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय एक महिला ने बताया कि उसी के पति ने अपने दोस्त व अन्य युवकों के साथ मिलकर उसका अपहरण करा लिया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे कहीं ले जाकर उसके पति व उसके दोस्त ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा।

जब वह गर्भवती हुई तो उसका एक अन्य महिला के साथ मिलकर जबरन गर्भपात करा दिया। महिला ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि गत तीन अप्रैल को लोहारू रोड पर रहने वाली एक महिला के साथ मिलकर उसके पति व उसके दोस्त ने अस्पताल ले जाकर जबरन उसका गर्भपात करा डाला।
विज्ञापन


उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके अलावा उसका पति व दोस्त अन्य लोगों से भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे बंद कर दिया गया। पीड़ित महिला ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी।

महिला पुलिस थाने की जांच अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति, एक महिला और चार-पांच अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें