फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पर हुई कार्रवाई से डरे केजरीवाल : दलाल

Thu, 30 Mar 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जनसमस्याएं सुनते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल। 
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी पर कार्रवाई कानून के तहत हुई है और इसी से केजरीवाल डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मई तक मिल जाएगा और सरकार सरसों का एक एक दाना खरीदेगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री वीरवार को अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी पर हुए मानहानि मामले व संसद की सदस्यता रद्द होने पर कहा कि ये सरकार ने नहीं, कानून ने किया है। विपक्ष मानता है कि गांधी परिवार व जनता के लिए अलग-अलग कानून हैं। पहले कोई गांधी परिवार पर हाथ डालने की सोचता भी नहीं था, पर अब ऐसा नहीं है। वहीं अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर जेपी दलाल ने कहा कि केजरीवाल आंदोलन के रास्ते ईमानदारी के नाम पर सत्ता में आए। पर आज उनके कई मंत्री जेल में हैं और वहां भी ठाठ से रहते हैं। बाजरे की भावांतर योजना में गड़बड़ी को लेकर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस मामले में छह एफआईआर दर्ज हुई हैं और सरकार गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें