फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल : श्रुति चौधरी

Mon, 03 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम खेल परिसर में वसंत पंचमी महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करती मंत्री श्
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे प्रहार किए। श्रुति चौधरी ने कहा कि यमुना का पानी साफ करने का काम करने के बजाय दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। हरियाणा सरकार यमुना नदी का साफ पानी दिल्ली भेजती है। केजरीवाल को इसे दिल्ली में गंदा होने के बजाय साफ रखने का काम करना चाहिए था।
विज्ञापन

रविवार को भीम स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग और महिला विकास निगम की ओर से संयुक्त रूप से राज्यस्तरीय वसंत पंचमी महोत्सव का प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शुभारंभ किया। सिंचाई मंत्री ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम स्तर का नेता ऐसा गैरजिम्मेदार बयान दे, ये कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल यह सब झूठ चुनाव जीतने के लिए बोले रहे हैं।
अनिल विज की सीएम से नाराजगी व्यक्तिगत
वहीं, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक न बनने के सवाल को श्रुति चौधरी बड़ी सफाई से टाल गईं। परिवहन मंत्री अनिल विज की मुख्यमंत्री से नाराजगी को श्रुति चौधरी ने व्यक्तिगत बताया।
विज्ञापन

153 महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया
राज्यस्तरीय वसंत पंचमी महोत्सव में श्रुति चौधरी ने लिंगानुपात में सराहनीय कार्य करने वाली कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों, गांव के विकास में सराहनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, प्रतिभावान छात्राओं सहित रोजगार शुरू करने व शिक्षा प्राप्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं से ऋण प्राप्त करने वाली 153 महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें