फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कालिंग कर पति से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
karwa chouth - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
िकिसी ने अमेरिका से भिवानी आकर करवचौथ का व्रत रखा तो किसी ने वीडियो कॉलिंग से अपने पति का चेहरा देख व्रत खोला। सुहागिनों का त्योहार करवाचौथ महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने दिनभर व्रत कर तुलसी की पूजा की तो रात को चांद निकलने के बाद पति से आशीर्वाद लेकर व्रत खोला और पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सुुहागिनों ने करवाचौथ वीरवार को धार्मिक श्रद्धा एवं पारंपरिक रश्म निभाते हुए मनाया। वीरवार सुबह से ही उपवास रख रही सुहागिन सज-धजकर पहले मंदिरों में गई और ईष्ट देवता की पूजा की और इसके बाद टोलियों में बैठकर करवाचौथ की पौराणिक कथा सुनी। सुहागिनों की थाली में रोली, मोली, चंदन, चावल, फल मिष्ठान रखा गया। करवाचौथ की तैयारियों के लिए महिलाओं ने हथेली पर मेहंदी लगवाई और ब्यूटी पार्लरों में सौँदर्य प्रसाधनों के जरिए सजधज का चांद का दीदार किया। गली मोहल्लों में सुबह से ही महिलाएं सौलह श्रृंगार कर करवाचौथ के व्रत की विधियों का अनुष्ठान करने में जुट गई। कथा सुनने के बाद दिन भर के अनुष्ठान के बाद रात 08: 57 बजे चंद्रमा को अर्घ्य देकर व पति की पूजा कर उपवास खोला।
अमेरिका में रहने वाले भिवानी के युवा विक्रम शांडिल्य और उनकी पत्नी डॉ. श्रुति का यह पहला करवाचौथ है। दोनों ने भिवानी में ही पहला करवाचौथ मनाने का निर्णय यिा। दोनों ने बताया कि उनका पहला करवाचौथ था और उन्होंने प्लान बनाया कि अपनों के बीच यह मनाया जाए। इसलिए दोनों अमेरिका से भिवानी आए।
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग से देखा पति का चेहरा और खोला व्रत
भारत नगर वासी नरेंद्र कुमार पिछले चार वर्षों कतर में नौकरी करता है। उनकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी ज्योति फिलहाल भिवानी में है। यहां उन्होंने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और विडियो कॉलिंग से पति को देख व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें