फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। 
विज्ञापन
बहल। बहल की बेटियों की ओर से शिवमहापुराण कथा का रविवार को शुभारंभ किया। कथा आरंभ होने से पहले महिलाओं की ओर से श्याम मंदिर बहल से कथास्थल ब्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल भक्तिभाव में डूबी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाती हुईं कथास्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

कथास्थल पर कथा आयोजन समिति की सदस्य बेटियों की ओर से कलश यात्रा में शामिल महिलाओं, कथावाचक पंडित कमल सूंठवाल सहित अन्य लोगों का स्वागत किया गया। समाजसेवी लोगों ने कथा स्थल पर फीता काटकर कथा का शुभारंभ किया। कमल सूंठवाल ने कहा कि शिव भोले अपने भक्तों पर अपार कृपा दृष्टि करने वाले देव है। सच्चे मन से अगर कोई भक्त शिव को पूजता है, उसका ध्यान करता है।
नित्य प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाता है तो उसके जीवन में कोई बाधा आ ही नहीं सकती है। लेकिन, अगर मन में छल कपट रखकर शिव पूजा की जाती है, तो वह व्यर्थ है। समिति सदस्य रंजू शर्मा ने बताया कि बहल की बेटियों को अपने मायके में शिव भगवान की कथा प्रवाह का आयोजन कर असीम आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि 20 से 24 अप्रैल तक चलने वाली शिव कथा का वाचन प्रतिदिन शाम तीन बजे से छह बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें