भिवानी। भीम स्टेडियम में शुरू हुई चार दिवसीय जिला स्तरीय लड़के एवं लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिता के पहले दिन कैरू, भिवानी और बवानीखेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किए। खो-खो अंडर-11 में कैरू, अंडर-14 और अंडर-17 में भिवानी ब्लॉक तथा अंडर-19 में बवानीखेड़ा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खो-खो अंडर-11 में कैरू प्रथम और तोशाम द्वितीय रहा। अंडर-14 वर्ग में भिवानी ब्लॉक ने पहला तथा तोशाम ब्लॉक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में भिवानी ब्लॉक प्रथम और तोशाम ब्लॉक द्वितीय रहे। अंडर-19 वर्ग में बवानीखेड़ा ने प्रथम और भिवानी ब्लॉक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 के एक अन्य वर्ग में भिवानी प्रथम और सिवानी द्वितीय रहा।
इस अवसर पर जिला सहायक खेल अधिकारी प्रितपाल, जिला मौलिक सहायक खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र घनघस, नोडल अधिकारी सत्यवान कोच व श्रीभगवान, तकनीकी अधिकारी सोमदत्त शर्मा, बलवान सिंह, प्रवक्ता अनिल सांगवान व अन्य उपस्थित रहे।
वॉलीबाल और हॉकी में हुए रोमांचक मुकाबले
वॉलीबाल अंडर-19 लड़कों के वर्ग में तोशाम ने भिवानी को दो सेटों से हराया। लोहारू ने बवानीखेड़ा को 25-18 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में तोशाम ने बवानीखेड़ा को 25-15 से हराया, जबकि सिवानी ने लोहारू को 25-18 से मात दी। हॉकी अंडर-14 लड़कों के वर्ग में भिवानी ने बवानीखेड़ा को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की।
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते प्रथम स्थान
अंडर-11 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रतीक प्रथम और हर्ष द्वितीय रहे। 200 मीटर में भी प्रतीक प्रथम तथा हर्ष द्वितीय रहे। 400 मीटर में हर्ष प्रथम और हेमंत द्वितीय रहे। लांग जंप में सम प्रथम और नीरव द्वितीय रहे। अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम और नितेश द्वितीय, 200 मीटर में यश प्रथम और नितेश द्वितीय, 600 मीटर में वंश प्रथम और देव द्वितीय तथा 400 मीटर में वंश प्रथम और यश द्वितीय रहे।
अंडर-17 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में कपिल प्रथम और मोहित द्वितीय, 800 मीटर में दीपांशु प्रथम और हितेन द्वितीय, लांग जंप में सुमित प्रथम और मयंक द्वितीय तथा 1500 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम और अनिकेश द्वितीय रहे। अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम और अरुण द्वितीय, 200 मीटर में हिमांश प्रथम और मौर्या द्वितीय तथा 600 मीटर में अखिल प्रथम और मनदीप द्वितीय रहे। लड़कों और लड़कियों की साइकलिंग प्रतियोगिता 31 जुलाई को सुबह 10 बजे महम रोड हाईवे पर आयोजित की जाएगी।