हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सभी विधायकों और मंत्रियों की हुई कोरोना जांच रिपोर्ट में एक बार तो कृषि मंत्री जेपी दलाल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, किंतु लक्षण दिखाई देने पर कृषि मंत्री ने पुन: कोरोना जांच करवाई और उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर स्वयं ही आइसोलेट हो गए हैं। कृषि मंत्री ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से जो पिछले दो तीन दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए थे, उन्हें भी आइसोलेट होकर कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। कृषि मंत्री ने बताया कि पहली जांच तो उनकी निगेटिव आई थी किंतु दूसरे दिन गले में खराश और खांसी के लक्षण महसूस होने पर जब पुन: उन्होंने कोरोना जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी कृषि मंत्री के जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है।