फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम में बिना परमिट मिट्टी खनन करते पकड़ी गई जेसीबी मशीन : डीसी

Sat, 21 Jun 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खनन विभाग द्वारा पकड़ी गई जेसीबी मशीन। 
विज्ञापन
तोशाम। जिले में अवैध खनन पर सख्ती बरतते हुए जिलाधीश महावीर कौशिक ने बताया कि शुक्रवार सायं सिवानी-तोशाम रोड पर बिना परमिट मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी मशीन जब्त की गई है। खनन विभाग और जिला टास्क फोर्स लगातार ई-रवानगी प्रणाली के माध्यम से खनन क्षेत्रों और वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। किसी को भी बिना वैध अनुमति मिट्टी या खनिज दोहन की छूट नहीं है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 98783-80112 जारी किया गया है। आमजन इस नंबर पर वीडियो, लोकेशन व फोटो भेज सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ई-रवानगी नहीं मिलने पर होगी जब्ती
जिला खनन अधिकारी पंकज ने बताया कि खनन विभाग, वाणिज्य विभाग और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की संयुक्त टीम लगातार चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को की गई जांच में एक जेसीबी मशीन को अवैध रूप से मिट्टी खनन में लिप्त पाया गया, जिसे तुरंत जब्त किया गया। शनिवार को भी टास्क फोर्स की टीमों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने चेताया कि बिना ई-रवानगी के पाए जाने पर खनन वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें