फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: सेना में पहली महिला बॉक्सर जैस्मिन ने पूरी की बेसिक ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स के लिए कर रही मेहनत

Mon, 10 Jul 2023 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

जैस्मिन ने साल 2016 में बॉक्सिंग कॅरिअर की शुरुआत की। इसके बाद वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपना नाम दुनिया भर में बॉक्सर के रूप में विख्यात कर चुकी है। जैस्मिन पहली भारतीय बाॅक्सर है जिन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन की हुई है। एशियन गेम्स के लिए चयनित जैस्मिन पटियाला में जमकर मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
जैस्मिन लंबोरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना को ज्वाइन करने वाली पहली महिला बॉक्सर हवलदार जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर ली है। बेंगलुरु में जैस्मीन ने शनिवार को ट्रेनिंग पास परेड में हिस्सा लिया। जैस्मीन का एशियन गेम्स 2023 के लिए भी चयन हो चुका है। जिसकी तैयारी के लिए वह जमकर पसीना बहाने में लगी हुई है।जैस्मिन के कोच और चाचा संदीप ने बताया कि शनिवार को जैस्मिन ने अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर ली है। जैस्मिन पहली भारतीय बाॅक्सर है जिन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन की हुई है। एशियन गेम्स के लिए चयनित जैस्मिन पटियाला में जमकर मेहनत कर रही है।

विज्ञापन


ऐसा रहा बॉक्सिंग कॅरिअर
जैस्मिन भिवानी में मेहताब दास की ढाणी निवासी है। उनके पिता का नाम जयबीर और माता जोगेंद्र कौर है। वे चार भाई-बहन हैं। चारों भाई-बहन में से जैस्मिन तीसरे नंबर की है। जैस्मिन ने साल 2016 में बॉक्सिंग कॅरिअर की शुरुआत की। इसके बाद वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपना नाम दुनिया भर में बॉक्सर के रूप में विख्यात कर चुकी है।

जैस्मिन ने 2021 में दुबई में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2021 में बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक और 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। अब 2023 में चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी चयन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें