फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट : बापोड़ा के ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Sun, 23 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटों से परेशान बापोड़ा गांव के ग्रामीण शनिवार सुबह सड़क पर उतरे और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। बाद में सदर थाना पुलिस मौके पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह का है। सुबह करीब आठ बजे बिजली समस्या से त्रस्त बापोड़ा के ग्रामीण सड़क पर उतरे और झाड़ियां डालकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगाने वालों में अधिकतर युवा थे। ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। आठ से 10 घंटे तक बिजली गुल रहती है। दिनभर में बहुत कम बिजली आती है। इतनी गर्मी में बिजली कटों के कारण रहना दूभर हो गया है।

रात को मच्छर नहीं सोने देते। न दिन में चैन है और न ही रात में। बिजली आधारित काम भी ठप हैं। जाम की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों को बताया गया कि लाइन लोस के आधार पर बिजली कट लग रहे हैं और यहां चोरी बहुत ज्यादा है। इसके बावजूद भी बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बिजली नियमित करवाई जाएगी। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। जाम मुख्य मार्ग पर होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह करीब नौ बजे जाम खोला तो राहगीरों ने राहत की सांस ली। मामले में एसएचओ सदर विद्यानंद ने बताया कि बिजली की समस्या के चलते ग्रामीणों ने जाम लगाया था और पुलिस ने जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें