फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक नवंबर से शुरू होगा जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
भिवानी का रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे द्वारा जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन एक नवंबर से शुरू किया जा रहा है जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी की दो जोड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक नवंबर से 30 नवंबर तक (कुल 30 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन प्रात सात बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी एक नवंबर से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर, 1, 4, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को (कुल 11 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को (11 ट्रिप) रींगस से रात 2:20 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
साथ ही गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर, 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को (कुल 12 ट्रिप) रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी ट्रेन इन्हीं तारीखों पर (12 ट्रिप) रींगस से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन


जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल
संचालन अवधि : 1 से 30 नवंबर (30 ट्रिप)
जयपुर से प्रस्थान : सुबह 7:00 बजे
भिवानी पहुंचने का समय : दोपहर 2:20 बजे
गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल
संचालन अवधि : 1 से 30 नवंबर (30 ट्रिप)
भिवानी से प्रस्थान : शाम 4:05 बजे
जयपुर पहुंचने का समय : रात 11:25 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें