भिवानी। रोहतक गेट क्षेत्र की राजपूत धर्मशाला के पीछे स्थित एक पीजी के दो कमरों में सामान चोरी हो गया। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सिवानी मंडी निवासी लोकेश शर्मा ने बताया कि वे पीजी के अंदर दो अलग-अलग कमरों में पिछले आठ-नौ माह से रह रहे हैं। पीजी का मालिक हरिओम और बिल्डिंग का का मलिक कर्मबीर सिंह है। सुबह सवा पांच बजे अपने कमरे में सो रहा था कि इसी दौरान कोई अनजान व्यक्ति उसके कमरे से मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर ले गया। सुबह साढ़े सात बजे उठा तो उसे सामान चोरी का पता लगा। वहीं पास में ही लोकेश शर्मा के कमरे से भी 56630 रुपये चोरी हो गए। दोनों ही कमरों में चोरी की घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।