बवानीखेड़ा। गांव बड़ेसरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अज्ञात डीटीएच रूम की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस में दी गई लिखित शिकायत में सैमान (महम) निवासी सुभाष ने बताया कि वह बड़ेसरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। दो फरवरी को छुट्टी का दिन होने के चलते स्कूल बंद था। अगले दिन गणित अध्यापिका ने डीटीएच रूम के अंदर जाकर देखा तो उसकी खिड़कियां टूटी हुई थी और उसमें रखा सामान गणित संबंधी वेब कैमरा वाई-फाई डोंगल व अन्य कीमती सामान गायब था।
स्कूल के मुख्य अध्यापक ने सामान की कीमत लगभग 27,000 रुपये बताई गई है। इसकी सूचना उसने अपने स्कूल के मुख्य अध्यापक को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल के मुख्य अध्यापक की लिखित शिकायत पर उप निरीक्षक जगदीश चंद्र की टीम ने मौके पर जाकर जांच शुरू की तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।