फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर कटाक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के चयन पर बोलीं...

Tue, 04 Nov 2025 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने लाडो लक्ष्मी योजना को गरीब महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं इस योजना को शर्तों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। श्रुति चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास ना कोई सवाल है ना मुद्दा।
विज्ञापन
हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के संगठन को लेकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना मुद्दा है ना जमीन बची। श्रुति मंगलवार को तोशाम हलके के कई गांवों में करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात देने पहुंची थी। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने मंगलवार को तोशाम हलके के सात गांवों के दौरे पर थी। जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

विज्ञापन


सबसे पहले श्रुति लोहानी गांव पहुंची। जहां उन्होंने कई दशकों पहले अपने दादा एवं पूर्व सीएम बंसीलाल द्वारा बनाई गई सिंचाई विभाग की वर्कशॉप की 3.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान श्रुति चौधरी ने सबसे पहले वर्ल्ड क्रिकेट कप जीतने पर बेटियों को बधाई देते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।

साथ ही लाडो लक्ष्मी योजना को गरीब महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं इस योजना को शर्तों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। श्रुति चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास ना कोई सवाल है ना मुद्दा। विपक्ष की जमीन खत्म हो चुकी है। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर श्रुति ने कटाक्ष कर कहा कि इन्हीं को चुनना था तो एक साल ड्रामा क्यों किया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पहले प्रदेश अध्यक्ष (उदय भान) आया राम गया राम से मशहूर थे और अब वाले (राव नरेन्द्र) सीएलयू सीडी कांड में उलझे हैं। साथ ही संपत सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़ने और कांग्रेस छोड़ने वाले का राजनीतिक भविष्य बढ़िया बताने की बात का श्रुति ने समर्थन किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें