फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए वचनबद्ध : कृषि मंत्री

विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय भवन के लिए भूमि पूजन करते कृषि मंत्री व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व रोजगार के लिए वचनबद्ध है, इसीलिए हरियाणा में 15 किलोमीटर की परिधि में महाविद्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान व गरीब की खुशहाली के लिए भी प्रयासरत है इसके लिए अनेक योजनाएं लागू की है। कृषि मंत्री सोमवार को लोहारू के राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन के लिए भूमि पूजन करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन मंजिला इस भवन में आधुनिक स्तर की सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को इस महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी है इसलिए पिछले छह वर्षों में करीब 97 नए कालेज खोले गए हैं। शिक्षित महिला ही समाज का बेहतर उत्थान कर सकती है। एक लड़की शिक्षित होने पर दो परिवारों को संस्कारित करती है। इसलिए लड़कियों की शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीएम जगदीश चंद्र, एसई रामधारी नागल, प्राचार्य उमेश मोहन, प्रो. सुखबीर सिंह, प्रो. कालूराम यादव, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, एक्सईएन सोमबीर सिंह दहिया, बीईओ धूप सिंह, जेई अनिल कुमार, मंडल प्रधान राजीव श्योराण, रवींद्र मंढोली, डीआरओ अजीत सिंह, नपा प्रधान दौलतराम सोलंकी, उपप्रधान कमल सैनी, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, सरपंच गजानंद अग्रवाल, एडवोकेट संजय नेहरा, राजबीर दलाल, बलवंत गोठड़ा, विजय गुरावा, रोहतास लांबा, नवनीत बारवास, महेश गांधी, सतबीर चहड़, कर्मबीर चैहड़िया मौजूद थे।
विज्ञापन

करीब 17 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार कॉलेज भवन
विभाग के जेई अनिल कुमार से मिली जानकारी के अनुसार करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से कन्या महाविद्यालय का शानदार भवन बनेगा। इसके निर्माण के लिए 21 महीने का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन कृषि मंत्री के निर्देश पर इसे एक वर्ष में बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कन्या कालेज भवन में परिसर में प्रशासनिक भवन, प्राचार्य कक्ष, विद्यार्थी कक्ष, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, सामान्य लैब, लेक्चर थियेटर, पुस्तकालय, बहुउद्देशीय हाल, जिम कक्ष, मीटिंग कक्ष, कैंटीन और शौचालयों की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें