कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 5875 तक पहुंच गया। इनमें एक्टिव केस 195 है। राहत भरी खबर है कि 86 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 5558 लोग कोरोना को मात दे चुके है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया।