प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया व
भिवानी। शहर के हनुमान ढाणी स्थित फिजिकली चैलेंज्ड किक्रेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) कार्यालय में हैदराबाद के राजीव गांधी व जिमखाना इंटरनेशनल मैदान में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप टी 20 मुकाबले के लिए पत्रकार वार्ता हुई। पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि हैदराबाद में पहला इंटर जोनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन व पीसीसीएआई की ओर से करवाया जा रहा है।
स्पर्धा का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज तिलक वर्मा करेंगे। स्पर्धा में भारत के सभी राज्यों के खिलाड़ियों को शामिल कर 5 टीमें बनाई गई है। ये 5 टीमें दक्षिण क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र व मध्य क्षेत्र के नाम से जानी जाएंगी।
पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि 10 से 14 फरवरी तक हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम एवं जिम खाना स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में यह टी 20 मुकाबले होंगे। दिव्यांग खिलाड़ियों के सहयोग के लिए जिस प्रकार से धीरे-धीरे बीसीसीआई आगे आ रही है। उसी प्रकार से दो विदेशी संगठन भी दिव्यांग खिलाड़ियों को सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं, ताकि भारत में खिलाड़ियों को मजबूत किया जा सके।
पीसीसीएआई के उपाध्यक्ष एवं वर्धमान ज्वैलर्स के निदेशक सचिन जैन ने कहा कि पीसीसीएआई की ओर से समय-समय पर दिव्यांग खिलाड़ियों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए व्यापारी एवं बिजनेसमैन को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा में धीरे-धीरे निखार आ रहा है। प्रवक्ता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि हैदराबाद में आयोजित होने वाली स्पर्धा में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।