फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेशन जज ने कैदियों के लिए पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-कम-सचिव पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैदियों की समस्याओं को सुना। सेशन जज ने बढ़ती गर्मी में कैदियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सेशन जज डीआर चालिया ने जेल के पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि कैदियों को सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए, ताकि वे भविष्य में एक सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास कैदियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभा सकता है। निरीक्षण के दौरान वे कैदियों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच करने रसोईघर पहुंचे और भोजन को स्वयं चख कर उसकी गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें