फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होटल की छत से गिरने पर रीपर मशीन के चालक की मौत

Tue, 29 Apr 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना टोल प्लाजा के समीप ताज होटल की छत पर सो रहे एक रीपर मशीन चालक की गिरने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह चार बजे का है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर निवासी सतनाम (31) करीब डेढ़ माह पहले ही रीपर मशीन से भिवानी जिले में काम के लिए आया था। कितलाना टोल प्लाजा के समीप ताज होटल की छत पर सोमवार शाम को खाना खाकर रात को छत पर सो रहा था। मंगलवार सुबह चार बजे आसपास के लोगों ने उसे नीचे गिरा हुआ पाया। इसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

सदर पुलिस की जांच अधिकारी एचसी शीला ने बताया कि मृतक के भाई राम सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। वहीं मृतक अविवाहित था और डेढ़ माह पहले ही तूड़ी बनाने वाली रीपर मशीन को लेकर काम के सिलसिले में पंजाब से भिवानी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें