फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बहके एंबुलेंस ड्राइवर के हाथ, डिवाइडर पर चढ़ाई

Sat, 04 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वीरवार रात को करीब नौ बजे एक एंबुलेंस चालक ने महेंद्रगढ़ रोड पर पंचायत भवन के पास एंबुलेंस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज सवार नहीं था। घटना के बाद एंबुलेंस चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

रात को गांव फैजाबाद चुडैली से 102 नंबर पर काल आई। फोन वहां से गर्भवती महिला को लाने के लिए आई थी। जिसके बाद पवन नामक ड्राइवर एंबुलेंस लेकर रवाना हुआ। पवन अभी पंचायत भवन के पास पहुंचा था कि उसका नियंत्रण एंबुलेंस से खो गया तथा  उसने डिवाइडर पर एंबुलेंस चढ़ा दी। जिसके बाद वह मौके से भाग गया। लोगों ने जब एंबुलेंस को दुर्घटनाग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस के 102 नंबर पर दी। जिसके बाद सिविल सर्जन डा. दयानंद बागड़ी व एंबुलेंस इंचार्ज डा. डीके सैनी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने फोन कर ड्राइवर को बुलाया। ड्राइवर जब मौके पर पहुंचा तो उसने शराब पी रखी थी। जिस पर सिविल सर्जन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तथा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसको जमानत मिल गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस का ड्राइवर नशे में था। जिसके कारण वह लापरवाही से चला रहा था। उसके खिलाफ विभाग ने मामला दर्ज करा दिया  है।--डीके सैनी, इंचार्ज एंबुलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें