फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नवजोत को सम्मान पूर्वक दी अंतिम विदाई

Sat, 04 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
sahid
विज्ञापन
नांगल चौधरी। पुलगांव स्थित सेना के आयुध डिपो में शहीद हुए फायरमैन बूढ़वाल निवासी नवजोत पुत्र राजपाल का शुक्रवार देर सायं को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैनिक साथी और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किए तथा सशस्त्र सलामी दी। शव के साथ आए सैनिकों ने बताया कि नवजोत 2012 में बतौर फायरमैन सेना में भर्ती हुआ था। 31 मई को आयुध डिपो के मुख्यद्वार पर तैनात था। इसी दौरान प्रवेशद्वार के दाई ओर आगजनी हो गई। नवजोत उपलब्ध संसाधनों द्वारा आग को बुझाने में जुट गए लेकिन लपेटें अधिक होने के कारण प्रवेश द्वार बंद हो गया। इसके चलते बहादुर जवान ने देश के आधुनिक हथियारों की सुरक्षा करता हुआ प्राण न्योछावर कर दिए। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे शव पैतृक गांव बूढ़वाल पहुंचा। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की तरफ से डीएसपी राजेश कुमार, तहसीलदार योगेश कुमार, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी शमशान घाट पहुंच गए। उन्होंने शहीद को पुष्प अर्पित करके शहीद को अंतिम विदाई दी है। इस मौके पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, रोहताश रावत, हजारीलाल लंबोरा, सुरेश रावत जिला पार्षद, भीम सिंह शेहरावत, सुभाष यादव, बिक्रम, अशोक समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें