फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेलो इंडिया से जोड़ने के लिए किया जूडो अकादमी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम ने हनुमान गेट स्थित बैकुंठ धाम के हॉल में संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स अकादमी (जूडो) का दौरा कर अकादमी की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेलो इंडिया योजना से जोड़ना रहा।
विज्ञापन


निरीक्षण टीम में साई सोनीपत से अशोक, साई बवाना से सीनियर जूडो कोच अनीता कटारिया, साई मुख्यालय से इम्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने अकादमी में उपलब्ध प्रशिक्षण संसाधनों, कोचिंग सिस्टम, अनुशासन व्यवस्था, खिलाड़ियों की फिटनेस और तकनीकी दक्षता का विस्तार से अवलोकन किया।

अकादमी के संचालक बाबू सैनी पहलवान, कोच संदीप तंवर, कोच दशरथ, प्रधान सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष सुमित सैनी तथा सदस्य अर्जुन और रिंकू सैनी ने बताया कि यह निरीक्षण खिलाड़ियों को खेलो इंडिया योजना से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें