भिवानी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह बढ़ोतरी एक फरवरी तक लागू रहेगी जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।
गाड़ी संख्या 20409/20410 दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में एक फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस में दिल्ली से 31 जनवरी तक और बठिंडा से 1 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में 31 जनवरी तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में 1 फरवरी तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 2 फरवरी तक और मथुरा से 3 फरवरी तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बढ़ाए गए डिब्बों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा योजना बनाएं और सुविधा के साथ यात्रा करें।