फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इनेलो प्रदेश महासचिव ने किया धनाना अनाज मंडी का निरीक्षण

Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव धनाना अनाज मंडी का निरीक्षण करते सुनील लांबा व अन्य पार्टी कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो के प्रदेश महासचिव सुनील लांबा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव धनाना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। आरोप लगाया कि सरकार व मंडी प्रशासन का ध्यान किसान हित की तरफ नहीं है। इसके चलते किसानों की खून-पसीने की मेहनत से उगाई गई गेहूं की फसल पानी में बह रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलो प्रदेश महासचिव सुनील लांबा ने कहा कि गांव धनाना की अनाज मंडी इनेलो शासनकाल में बनी थी। जो कि करीबन 13 से 14 एकड़ में है। इनेलो शासनकाल में इस मंडी को करीबन दो एकड़ स्थान पर पक्का बनाया गया था तथा बाकी जगह कच्ची थी। लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इस मंडी की सुधार की तरफ न तो सरकार व न ही मंडी प्रशासन का ध्यान गया। इसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि बीते रोज आई बारिश के कारण भी मंडी में पानी भर गया, जिसके चलते किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग गई। जिसका उठान नहीं करवाया जा रहा तथा किसानों का भुगतान अटका हुआ है। इस अवसर पर बवानीखेड़ा हलका अध्यक्ष कृष्ण मिताथल, पूर्व हलका अध्यक्ष अशोक मैनेजर तिगड़ाना, जिला पार्षद संजय, युवा प्रधान निशांत ढ़ांडा, मेवा सिंह फौजी, सुभाष धानक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें