फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कला संस्कृति का विश्व में बज रहा डंका : संजीव कुमार

Mon, 10 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति का विश्व में डंका बज रहा है। युवाओं को अध्यात्म और कला एवं संस्कृति का संगम प्रेरित कर रही है। शनिवार सायं हुड्डा पार्क में चार दिवसीय सप्तरंग रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय कला संस्कृति हमारी अति प्राचीनतम धरोहर है। इस अनूठी कला एवं संस्कृति को संजोग कर रखना हमारे लिए गौरव की बात है।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़,असम, हरियाणा सहित सभी प्रदेशों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सप्तरंग कार्यक्रम में राजस्थान के बाराबंकी के कलाकारों ने चाकरी और घूमर नृत्य और उत्तराखंड के कलाकारों ने चौमासा नृत्य प्रस्तुत किया। असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य, सागर के कलाकारों ने बढ़ाई नृत्य, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सुआ नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें