फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी एसआई की गिरफ्तारी के लिए दिया अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ नारेबाजी करते जन संगठन के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए जनसंगठनों ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से चाचा पर दर्ज कराए गए झूठे केस को खारिज कर आरोपी सब इंस्पेक्टर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना में रिश्ते में ताऊ लगने वाले पुलिस में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ 19 फरवरी को दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने अपने पुलिस में होने का प्रभाव दिखाते हुए अपनी पत्नी से भी पीड़ित छात्रा के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया था।
इस मामले में दो बार पुलिस अधीक्षक से भी मिले, कार्रवाई का आश्वासन भी मिला मगर पुलिस कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कर्मचारी न केवल ड्यूटी पर बना है, बल्कि पीड़ित परिवार को ही डरा धमका कर केस उठवाने पर तुला है।
विज्ञापन

जन न्याय मोर्चा के महाबीर, राममेहर व भतेरी ने बताया कि यह धरना छात्रा को न्याय दिलाने के लिए दिया है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सब इंस्पेक्टर का महकमे में होने के कारण बचाव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिर्फ पुलिस अधीक्षक को छोड़कर उनका जिले की पुलिस पर कोई भरोसा नहीं बचा कि पीड़ित बेटी को न्याय मिल जाएगा। उन्होंने मांग की है या तो पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले की जांच करें अन्यथा बड़े सिविल अधिकारी से न्यायिक जांच करवाई जाए। वर्तमान में बनी पुलिस एसआईटी पर उनका कोई विश्वास नहीं है, अभी तक आरोपी को विभाग में ही लगा रखा है जो सबूतों को नष्ट करने पर लगा हुआ है।
उन्होंने आरोपी को तुरंत सेवा से निलंबित करने व गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि उनके पास उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि के परिस्थितिवश कुछ सबूत भी हैं, परंतु वे पुलिस अधीक्षक को ही बताएंगे, यदि वे उनको व्यक्तिगत तौर पर मिलकर सुनेंगे। उन्होंने कहा कि वे गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका समय समय पर डायलिसिस होता है। वे आखरी दम तक अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। धरने पर जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें