फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव दुर्जनपुर में महिला के साथ ससुरालजनों ने की मारपीट

Wed, 01 Jan 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव दुर्जनपुर में विवाहिता ने अपने पति, सास, जेठ, देवरानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने सास की ओर से चरित्र पर लांछन लगाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दिए बयान में सरल गांव की रहने वाली व दुर्जनपुर में विवाहिता महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2007 में दुर्जनपुर में हुआ। पति से अनबन के कारण वह छह साल से तोशाम में किराये के मकान में रहती है। उसकी दो बेटी व एक बेटा है जो पति के पास रहते हैं। रविवार को वह बच्चों से मिलने अपने ससुराल गई तो दरवाजे पर उसकी सास खड़ी थी। उसने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसका जेठ लाठी लेकर आया और दरवाजे से धक्का मारा, जिससे वह गिर गई। फिर उसका पति व देवरानी वहां आए और पति ने उसके साथ मारपीट की।
इससे वह बेहोश हो गई। उस समय उसके साथ उसकी दो सहेलियां थी। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने बताया कि उसे ससुरालजनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति राजेश, जेठ अनिल, सास प्रेम, देवरानी सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें