फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम में पिता के साथ जली तीन बेटियों की चिता

Thu, 15 May 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम निवासी मृतक खुशी, खुशबू और महक।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। साले की शादी में पत्नी की ओर से पहले माला पहनाने को लेकर हुए झगड़े के करीब एक सप्ताह बाद बिडौला निवासी विनोद (43) ने गत मंगलवार को अपनी ससुराल मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुरहई गांव में तीन बेटियों को जहर देने के बाद खुद ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। चारों के शव बुधवार को गांव बिडौला में पहुंचे। इसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

गांव बिडौला के ग्रामीण ने बताया कि चारों की मौत के बाद मंगलवार को उनके पोस्टमार्टम मध्यप्रदेश में होने के बाद बुधवार को उनके शव गांव पहुंचे। मध्यप्रदेश के दमोह के मुरहई गांव में बिडौला निवासी 43 वर्षीय विनोद ने अपने साले की शादी समारोह के बाद तीन बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। घटना में चारों की मौत हो गई। गत मंगलवार को वह सुबह बेटियों को बाजार में समोसा खिलाने का कहकर ले गया था।
पड़ोस के एक युवक ने उन्हें तालाब किनारे तड़पते देखा तो मृतक ससुराल वालों को सूचना दी। मृतक के ससुराल के लोग जब मौके पर पहुंचे तो वहां चारों बेहोश मिले। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मृतक विनोद, डेढ़ वर्षीय बेटी महक, पांच वर्षीय खुशी की मौत हो गई थी। बड़ी बेटी सात वर्षीय खुशबू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। परिवार हरियाणा से यहां शादी समारोह में आया हुआ था।
विज्ञापन

मृतक विनोद करीब 14 दिन पहले साल की शादी में गया था। 5 मई को उसके साले की शादी थी। मृतक की पत्नी तीनों बेटियों के साथ 11 अप्रैल को अपने मायके मुहरई गई थी। साले की शादी में साले को माला पहनाने को लेकर पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद गुमसुम रहने लगा। माला की घटना विनोद के दिमाग में बैठी रही।
इसके बाद गत मंगलवार 13 मई को विनोद ने तीन बेटियों सहित जीवन लीला समाप्त कर ली। विनोद ड्राइवरी करता था। वह दस भाई-बहनों में सबसे छोटा था। करीब 10 वर्ष पहले उसकी साथी मध्यप्रदेश के हटा ब्लॉक के मुहरई गांव की जूली के साथ हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें