फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर सांसद धर्मबीर का पलटवार, बोले-एक बात को दोहरा रहे राहुल, सोते समय भी चोरी-चोरी याद कर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने हरियाणा विधानसभा में राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी बयान पर पलटवार किया है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी एक ही बात को बार-बार दोहरा रहे हैं और यह चोरी-चोरी की बात उन्हें सोते समय भी याद रहती है।
विज्ञापन

धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश में आज जरूरत है कि नकली वोट ना हों, और इसके लिए चुनाव आयोग सतर्क है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति दो-दो वोट नहीं दे सकता और हरियाणा का वोटर हरियाणा में, बिहार का बिहार में और बंगाल का बंगाल में ही वोट डालता है। सांसद ने कहा कि हर सुधार के पीछे राहुल गांधी को गड़बड़ नजर आती है। यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा बुधवार को दिल्ली मुख्यालय में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में आई, जिसमें उन्होंने हरियाणा में लगभग 3.5 लाख वोटर के नाम लिस्ट से कटने का आरोप लगाया था। धर्मबीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह केवल राजनीतिक बयानबाजी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें