बाल भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विधायक घनश्याम सर्राफ, विद्यार्थी व अन्य।
भिवानी। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से बाल भवन में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की और अध्यक्षता महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी व पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने की।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता ही राष्ट्र की तरक्की आधार है। ऐसे में 18 वर्ष से या इससे अधिक आयु के सभी लोगों को अपना वोट अवश्य बनवाना चाहिए और प्रत्येक मतदान में वोट डालकर देश का जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए।
बाल भवन स्कूल की उप प्राचार्य सागरिका मल्होत्रा, समाजसेवी रमेश सैनी व पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर कुलदीप, बलजीत, प्रवीण सुमन वधवा, नीलम, राज, संजू, दीपेंद्र, विकास मित्तल, चंद्रमोहन, समाजसेवी रमेश सैनी, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, रामू जेवड़ीवाला मौजूद रहे।