फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिधनोई-नूनसर सड़क हादसा में मां के बाद घायल बेटे ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बिधनोई और नूनसर गांव के बीच भिवानी रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में राजस्थान के चूरू जिला के गांव भोजाण निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में पहले मां कमला देवी की बुधवार को अस्पताल ले जाते समय मौत हुई थी, जबकि उनके बेटे मुकेश कुमार ने वीरवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चूरू के गांव भोजणा निवासी जयचंद ने बताया कि मुकेश कुमार अपनी मां कमला देवी के साथ बाइक पर सवार होकर खापड़वास गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत स्वास्थ्य अस्पताल बहल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते राजगढ़ (चूरू) रेफर किया गया। मुकेश कुमार को बाद में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे से गांव भोजाण और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के रिश्तेदार चूरू के गांव भोजाण निवासी जयचंद ने थाना बहल में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें