फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सब जूनियर नेटबाल में लड़कियों के वर्ग में भिवानी ने महेंद्रगढ़ को 25-19 से हराया

Sat, 14 Dec 2024 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी स्कूल में आयोजित नेटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा में 17वीं राज्यस्तरीय सब जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के लड़के व लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन लड़कियों के वर्ग में भिवानी ने महेंद्रगढ़ को 25-19 से हरा दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि गांव कलिंगा के अमरू पाना के सरपंच सोनू शर्मा व हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान अतिथिगणों ने नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सुमन कौशिक को बधाई देते हुए कहा कि सुमन कौशिक की रुचि हमेशा से ही खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की रही है। ऐसे में उनकी नियुक्ति से सीधे तौर पर नेटबाल खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिता में लड़के वर्ग में चरखी दादरी ने झज्जर को 30-15 से, हिसार ने रेवाड़ी को 20-18 से, कैथल ने फतेहाबाद को 26-19 से, भिवानी ने महेंद्रगढ़ को 21-16 से, सिरसा ने पानीपत को 21-20 से, जींद ने पंचकूला को 20-8 से हराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में भिवानी ने महेंद्रगढ़ को 25-19 से, चरखी दादरी ने रेवाड़ी को 22-18 से, कैथल ने सिरसा को 24-11 से, फतेहाबाद ने पानीपत को 35-20 से, भिवानी ने झज्जर को 26-20 से, रोहतक ने चरखी दादरी को 17-7 से हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच सोनू शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक, महासचिव बबीता दहिया, पवन कुमार, सोनम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें