फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जमीन विवाद में जेठ के बेटों और पोतों ने धारदार हथियार से कर डाली महिला की हत्या

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​स्थित शवगृह के बाहर बैठे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। क्षेत्र के गांव ईशरवाल में वीरवार रात जमीन के विवाद में खेत में बने घर में सो रही महिला सुनीता (54) की उसके जेठ के दो बेटों और पोतों ने तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर दी। हमले में मृतका के पति दलबीर (56) भी घायल हो गए। उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह नामजदों सहित अन्य के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

तोशाम थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि ईशरवाल निवासी काशीराम ने कई साल पहले अपने तीन बेटों धर्मबीर, दलबीर और सबसे छोटे मांगेराम के बीच करीब 50 एकड़ भूमि का बंटवारा कर दिया था। दलबीर के हिस्से में सड़क के नजदीक की भूमि आ रही थी। यह भूमि गांव ईशरवाल-तोशाम मार्ग पर स्थित है। इस बेशकीमती भूमि को लेकर धर्मबीर के बेटों और पोतों की चाचा से रंजिश चल रही है। इसी विवाद में धर्मबीर के बेटे चंद्रहंस और सोमबीर सहित पौत्र रवींद्र, अमन व अन्य ने रात करीब 11 बजे घर में सो रही सुनीता व दलबीर पर लोहे की रॉड, लाठी व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घर में ही मौजूद दलबीर की बहन सावित्री ने शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। उसने आसपास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया और सुनीता व दलबीर को उपचार के लिए तोशाम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया और दलबीर को हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को दलबीर की शिकायत पर छह नामजदों सहित अन्य के खिलाफ हत्या व हत्या प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें